सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सीतामढ़ी। शक्ति,भक्ति और अटूट विश्वास के प्रतीक श्रीहनुमान जी का जन्मोत्सव विभिन्न हनुमान मंदिरों में आस्था व उत्साह के साथ मनाया गया। चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्मदिन मनाने की परंपरा रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति नगर के कोट बाजार स्थित सिद्धपीठ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। देर शाम तक भजनों व सुदंरकांड की गूंज रही। भजनों की ऐसी रसधारा बही की लोगों को समय का ख्याल ही नहीं रहा। इस अवसर पर संकटमोचन हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया।मंदिर को आकर्षक फूलों व झालरों से सजाया गया। मंदिर में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड आदि का पाठ चलता रहा।मंदिर में भोर होते ही भक्तों की भीड़ पवनपुत्र के दर्शन के लिए उमड़ना शुरू हो गया। मंदिर में जय श्रीराम व...