अररिया, मई 5 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में लगातार मौसम के बदल रहे मिजाज के बीच रुक-रुक कर हो रही बारिश से जिलेवासी परेशान हैं। बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक जल जमाव की स्थिति बरकरार है। जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर से लेकर गांव तक बिजली कट की समस्या से जिले वासी परेशान हैं। कई क्षेत्रों में तो लोगों को मोबाइल और लैपटॉप आदि उपकरण चार्ज करने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। मौसम के बदले मिजाज के बीच सोमवार की शाम जिला मुख्यालय समेत अलग-अलग इलाकों में जोरदार बारिश हुई। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, फसल को नुकसान, बिजली संकट तेज हवा के साथ हुई बारिश से खासकर मक्का उत्पादक किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। खेतों में बचे खुचे मक्का भी अब बर्बाद होने के कग...