धनबाद, अप्रैल 10 -- धनबाद। 12 अप्रैल को होने वाले झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा को कदाचार मुक्त, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने गुरुवार की रात धनबाद के होटलों और लॉजों में जांच अभियान चलाया। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर देर रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। विभिन्न होटलों, लॉज, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं में औचक छापेमारी की। जांच के दौरान वहां ठहरे हर व्यक्ति की पहचान का सत्यापन किया गया और उनके आने के उद्देश्य की जानकारी ली गई। पुलिस ने कमरों की गहन तलाशी ली। साथ ही होटल प्रबंधन की ओर से संधारित विजिटर रजिस्टर, आईडी प्रूफ और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जिन स्थानों पर रिकॉर्ड मेंटेन नहीं था, वहां संबंधित संचालकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.