देर रात सुनसरी पहुंचे नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुङ, मृतकों के परिजन से मिले
अररिया, अगस्त 1 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका-3 कप्तानगंज में पुलिस गोलीबारी में मारे गए ओम प्रकाश मेहता और जय प्रकाश मेहता के परिजनों से मिलने गुरूवार देर रात स्वयं नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुङ पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि नेपाल सरकार सत्य, न्याय, कानूनी शासन तथा नागरिकों के विश्वास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री की मौजूदगी में गुरुवार देर रात सरकार और पीड़ित परिवार के बीच कई महत्वपूर्ण सहमति बनी। इसके तहत दोनों मृतकों को शहीद घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक परिवार को 10 लाख नेपाली करंसी की राहत राशि दी जाएगी। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधि सम्ममत कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार के योग्य सदस्य को सरकारी रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.