मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। ​जिले में बेहतर पुलिसिंग को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी सोमवार की देर रात सादे लिबास में अहियापुर थाना पहुंचे। इससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। ​सिटी एसपी ने औचक निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और लंबे समय से अटकी फाइलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का बिंदुवार जायजा लिया और हिदायत दी कि लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करें। थाना परिसर की व्यवस्था, अनुशासन व रिकॉर्ड संधारण उच्च स्तर का बनाए रखा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...