रुडकी, अप्रैल 8 -- मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे। साथ ही रिमझिम बारिश होती रही। करीब 11 बजे तक बारिश होती रही। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से अधिकतम तापमान में 11.2 गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को दिन में भी ठंडक का अहसास हुआ। बुधवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो रिमझिम बारिश हो रही थी। बारिश के कारण मौसम में भी काफी ठंडा था। बारिश की वजह से सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। अनेक बच्चे बारिश के कारण स्कूल भी नहीं गए। लगभग 11 बजे के बाद बारिश रूकी तो सड़कों पर चहल पहल शुरू हो गई। हालांकि पूरा दिन आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमाए रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.