कानपुर, मार्च 2 -- पुखरायां। इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला खामनेई की मौत से शिया समुदाय में गम और गुस्सा है। इसको लेकर देर रात पुखरायां में शिया समुदाय के लोगों ने कैंडिल जुलूस निकाल कर अपने दुख और आक्रोश का इजहार किया। कस्बे के वार्ड नंबर 3 में देर रात शिया समुदाय के लोगों ने कैंडिल जुलूस निकाल कर दुख का इजहार किया। वार्ड नंबर 3 स्थिति मदनी मस्जिद से शिया समुदाय के कामरान हुसैन, आशिक नकवी, इसरार हुसैन, अयाज मेंहदी, जामिल, उमैल अब्बास, सयान शेख, अल्तमस, शेरा हुसैन आदि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार को देर रात अपने नेता खामेनेई की मौत पर आक्रोश जताते हुए हाथों में मुर्दाबाद की तख्ती लिए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च वार्ड-3 से होते हुए टाकीज मोड़ तक आया और फिर वापस लौट गया। समुदाय के लोगों में नाराजगी के सा...