गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सुदामापुरी में देर रात शराब देने से मना करना शराब ठेकेदार को भारी पड़ गया। रानी लक्ष्मीबाई कॉलोनी में रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार का आरोप है कि चार दिन पहले हुए विवाद में दो लोगों ने साथियों के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा। इसमें उनके घुटने की हड्डी टूट गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान बिक्री के दस हजार रुपये भी गायब हो गए। शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...