रामपुर, मई 4 -- रामपुर। जिले में पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ था लेकिन एकदम मौसम बिगड़ गया और देर रात तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के बीच रुक रुककर बारिश शुरू हुई। रविवार की सुबह से मौसम साफ बना रहा और दिन भर तीखी धूप रही। साफ मौसम के बीच तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा और मौसम साफ बना रहा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और मौसम ठंडा हुआ लेकिन देर रात जाकर मौसम पूरी तरह बिगड़ गया। यह भी पढ़ें- गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, फसलों को फायदा देर रात तेज हवाएं चली और बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- तराई में तेज हवाओं के साथ बारिश यह भी पढ़ें- जिले में 22.2 मिमी हुई बारिश, अभी कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना...