आगरा, जून 8 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के बघराई गांव में बीती रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला तूल पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही एएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारी व थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और दविश देकर एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक बघराई गांव में दो पक्षों में मारपीट की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई, घटना स्थल पर मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा था, दोनों पक्षों से लोग एकत्रित होने लगे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार इसकी जानकारी थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी। रात में ही एएसपी सुशील कुमार, पटियाली सीओ व अन्य पुलिस अधिकारी मय फोर्स ...