देर रात पालिका कार्यालय में जुटे अध्यक्ष, ईओ व अन्य अधिकारी सभासदों ने किया हंगामा
इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- जसवंतनगर, संवाददाता। शुक्रवार देर शाम नगर पालिका परिषद कार्यालय कुछ सभासदों ने बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया है। बाद में पुलिस को बुलाया गया और उसने आकर बाहर से लगी कुंडी को खोला। गुपचुप तरीके से दुकानों की नीलामी विवाद की प्रमुख वजह बताई जा रही है। नगर पालिका परिषद कार्यालय शाम पांच बजे बंद हो गया था। रात आठ बजे उसे फिर खोला गया था और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी तथा कुछ कर्मचारी उसमें भीतर थे। उन्होंने अंदर से कुंडी भी बंद कर ली थी। यह पता लगते ही सात से आठ सभासद कार्यालय परिसर के बाहर पहुंच गए तथा उन्होंने अंदर से बंद कुंडी को खुलवाना चाहा लेकिन जब कुंडी नहीं खोली गई तब उन्होंने बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद बाहर हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इस बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.