अररिया, जून 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ जिले के अलग- अलग इलाकों में हुई बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं घंटो बिजली कटी रही। हालांकि शहरी क्षेत्र में बिजली का आना जाना जारी रहा। सुबह स्थायी रूप से मिलती रही। इधर झमाझम बारिश के बाद जलजमाव व कीचड़ ने गांव से लेकर शहर तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को दिन भर आसमान में बदल मंडराते रहे। बारिश के आसार दिखते रहे। रात में फिर बारिश हो सकती है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिसे व न्यूनतम 26 डिसे दर्ज किया गया। जिले में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान के बिचड़ा को फायदा हुआ है जबकि मक्का उत्पादक किसान परेशान हैं। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ। एक तरह से यह उनके लिए संज...