किशनगंज, अक्टूबर 5 -- किशनगंज।संवाददाता प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की देर रात तक चलता रहा। शहर के पूजा पंडालों में स्थापित सभी प्रतिमाओं का विसर्जन रात तक कर लिया गया था। हालांकि शुक्रवार को शुरुआत में कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था लेकिन संध्या छह बजे के बाद नदी घाटों पर भीड़ बढ़ने लगी और प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। इसे लेकर ज़िले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी प्रतिनियुक्ति की गई थी। सभी विसर्जन जुलूस पर पुलिस की पैनी नजर थी। प्रतिमा विसर्जन को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ डेमार्केट धोबीघाट में जुटी थी। यहां बड़ी संख्या में महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। आसपास के थानों के थानाध्यक्ष को भी सुरक्षा में लगाया गया था। डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार पल ...