आजमगढ़, मार्च 11 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। ईद का त्योहार नजदीक आते ही मुस्लिम समाज के लोग तैयारियों में जुट गए हैं। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रमजान का आखिरी अशरा मंगलवार से शुरू हो गया है और इस दौरान घर-घर ईद की तैयारियों का नजारा देखने को मिल रहा है। रोज़ा के चलते दिन में खरीदार कम रहते हैं, लेकिन शाम होते ही बाजारों में भारी भीड़ जुट जाती है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नगर के तकिया, कोट और ग्रामीण क्षेत्रों के मुबारकपुर, बिलरियागंज, निजामाबाद, सरायमीर, संजरपुर समेत अन्य बाजार रात तक गुलजार रहते हैं। ईद की नमाज़ के लिए लोग खासतौर पर कुर्ता-पायजामा खरीद रहे हैं। सफेद कुर्ते अधिक पसंद किए जा रहे हैं, जबकि चेकदार, रंगीन और लाइनिंगदार कुर्तों की भी मांग बढ़ गई है। कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.