कानपुर, फरवरी 27 -- कल्याणपुर। रावतपुर में तय समय से अधिक डीजे बजाने पर पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही क्षेत्र के अन्य गेस्ट हाउस, पार्टी लॉन व मैरिज हॉल के संचालकों को रात्रि दस बजे के बाद डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी। रावतपुर हलका प्रभारी सत्यम चौहान ने बताया कि गुरुवार रात 10:40 पर सूचना मिली कि गणेश नगर स्थित साई गार्डन में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचकर डीजे बंद करवा दिया। साथ ही आदेश का पालन न करने पर हलका प्रभारी की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए तेजध्वनि व तय समय से अधिक डीजे बजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.