औरैया, मई 11 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम मौहारी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विशाल कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य और भावनात्मक रचनाओं से देर रात तक समां बांधे रखा। देव प्राण प्रतिष्ठा एवं नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भाजपा जिलाध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। कवि सम्मेलन का संचालन औरैया के कवि अजय शुक्ला 'अंजाम' ने अपनी प्रभावशाली शैली में किया, जबकि आयोजन व्यवस्था धीरज मिश्र ने संभाली।कोटा यह भी पढ़ें- मातृदिवस पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन से आए कवि डॉ. आदित्य जैन ने अपनी ओजपूर्ण प...