चम्पावत, दिसम्बर 3 -- लोहाघाट। बाराकोट के रैघांव ग्राम सभा में ऐड़ी देवता के जागर में देवडांगरों ने देर रात तक अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। पुरोहित राजेंद्र बगौली ने पूजा संपन्न कराई। जागर गायक दिनेश अधिकारी, कल्याण अधिकारी, भूपाल अधिकारी और दीवान सिंह ने देवी-देवताओं का आह्वान किया। जागर में लोहाघाट, चम्पावत पिथौरागढ़ और ग्रामीण शामिल रहे। यहां नारायण सिंह, हरीश सिंह, गोविंद अधिकारी, शंकर अधिकारी, राम सिंह, जगदीश अधिकारी, खड़क सिंह, चंद्र सिंह, मोहन सिंह, शोबन सिंह, पूरन सिंह, करन सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...