देर रात टोटो रोककर छिनतई, यात्रियों को दी जान से मारने की धमकी
दुमका, जून 17 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा-छोटी रनबहियार सड़क पर सोमवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने टोटो रोककर यात्रियों से नकदी और मोबाइल छीन लिए। विरोध करने पर सभी को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पीड़ित विज्ञान शर्मा (छोटी रनबहियार निवासी) ने बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी, छोटे बच्चे और मां के साथ इलाज के लिए हंसडीहा आए थे। रात करीब नौ बजे इलाज के बाद टोटो से घर लौटने के दौरान सुडी गम्हरिया के निकट तालाब के पास ब्लैक रंग की बिना नंबर वाली पल्सर एन-160 बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।उन्होंने बताया कि बदमाश लगातार टोटो रुकवाने का प्रयास कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.