अररिया, जून 26 -- अररिया, वरीय संवाददाता मौसम के बदले मिजाज के बीच बुधवार की देर रात जिले के अलग-अलग इलाकों में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। गुरूवार की सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश व बारिश से कुछ घंटे मौसम बना रहा, लेकिन दोपहर आते-आते तेज धूप से जिलेवासी फिर उमस भरी गर्मी की चपेट में आ गये। जगह जगह जलजमाव की स्थिति बन गई । कृषि वैज्ञानिकों की माने तो इस बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ। एक तरह से यह उनके लिए संजीवनी का काम किया। धान के बिचड़े हरे-भरे हो गये। गुरूवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 27 डिसे रही। यह भी पढ़ें- उमस से बेहाल कटिहार, अब झमाझम बारिश का इंतजार झमाझम बारिश के बीच बुधवार की रात बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटे तक बिजली आ...