प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- शनिदेव चौकी क्षेत्र स्थित चौखड़ा नौबस्ता गांव में जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़ित को पीटकर बेहोश कर दिया। चर्चा रही कि मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपित भिड़ गए और मोबाइल फोन छीन लिया। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की और पीड़ित के साथ मारपीट करने में चार आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की है। देल्हूपुर थाने में दर्ज मुकदमे के लिए दी गई तहरीर के मुताबिक, रानीगंज के घाटमपुर निवासी राजू उर्फ धर्मेन्द्र मिश्र अपने नाना के यहां देल्हूपुर के चौखड़ा नौबस्ता में गद्दी पर रहता है। जहां शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे पड़ोसी अरविंद मिश्र, प्रवीन मिश्र, रवि मिश्र व रवीश मिश्र धर्मेन्द्र की जमीन पर मकान बनाने लगे। विरोध करने पर धर्मेन्द्र को मारपीट कर बेहोश कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ एफआई...