भदोही, मार्च 17 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लच्छापुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। सोमवार देर रात पत्नी से विवाद होने के बाद वह घर से निकल गया था। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तलाशी में उसके जेब से एक मोबाइल तथा आधार कार्ड और कुछ दूरी पर गैलन में करीब दो लीटर पेट्रोल भी मिला। बरामद पहचान पत्र की मदद से पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक की पहचान वाराणसी के कपसेठी के नेवादा गांव निवासी शैलेंद्र राम के पुत्र सुरेश गौतम (28 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बीती रात वह घर पर शराब पीकर आया था। पत्नी जन्नत ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह बाहर चला गया। परिजनों का कहना...