देर रात घर में घुसे चोर, गैस सिलेंडर समेत कीमती सामान चोरी
हापुड़, अप्रैल 23 -- गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने घर से कीमती सामान चोरी किया ,पीड़ित ने पुलिस को दिया शिकायत पत्रग्राम करीमपुर निवासी राजेश कुमार के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस गया और गैस सिलेंडर सहित घर में रखा कीमती सामान चोरी कर ले गया। घटना का पता उस समय चला जब सुबह परिवार के लोग नींद से जागे और घर का सामान बिखरा देखा।पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि रात के समय पूरा परिवार सो रहा था, इसी दौरान चोर ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया और सिलेंडर समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गया। सुबह उठने पर सामान गायब मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दे दी है।थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.