विकासनगर, जून 9 -- रविवार देर रात घर जा रहे ऊर्जा निगम के लाइनमैन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पुल नंबर दो भीमावाला निवासी दीवान सिंह पुत्र टीकाराम ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी है। बताया कि वह रात लगभग साढ़े बारह बजे अपने साथी लाइनमैन दीपक के साथ घर जा रहे थे। बताया कि पुल-दो पर लाइनमैन धर्मेंद्र का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था।विवाद का कारण पूछने पर मौके पर मौजूद एक वाहन चालक के चालक तथा उसके साथ मौजूद दो से तीन लोगों ने अचानक उन पर लोहे की रॉड, कड़ा और डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट करने पर तीन घायल,सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस हमले में उनके सिर, कमर और दोनों हाथों ...