कन्नौज, मई 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार गृहनगर पहुंचने पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के स्वागत को लेकर काफी तैयारियां की गई थी। पूरे दिन इंतजार के बाद देर रात जब वह सौरिख रोड होते हुए नगर के तिरंगा पार्क तिराहा पर पहुंचे, तभी वहां ढोल नगाड़ों, बैंडबाजों व डीजे के साथ 51 किलो की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राज्यमंत्री कैलाश राजपूत शुक्रवार की देर रात करीब 9 बजे जब नगर पहुंचे, तो वहां उनका भाजपा विधायक पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, सभासद हिमांक त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, पूर्व सभासद अतुल वर्मा, गौरव शाक्य, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत, सुनील वर्मा समेत अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत को नगर में...