देर रात कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी, पांच घायल
आगरा, जून 27 -- ढोलना थाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर गांव के समीप बीती मध्य रात्रि बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार गिरते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घायलों के परिजनों को भी दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की मध्य रात्रि बाद जानकारी मिली कि एक कार मोहम्मदपुर के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायल कार चालक राहुल कुमार पुत्र सोपाली सिंह, सोपाली पुत्र लालाराम राजपूत, रक्षता पुत्री कुलदीप कुमार, कमला पत्नी अनार सिंह, गौरव पुत्र सुखवीर निवासीगण नगला सुम्मैर थाना गंगीरी जनपद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.