मोतिहारी, मई 10 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका प्रखंड अंतर्गत कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फतेमहम्मद गांव में राजकुमार साह के घर में लगी आग को शनिवार तक बुझा दिया गया था, लेकिन शनिवार की रात पुन: राख से चिंगारी उठ गई। इसे देख बगलगीर उनके चचेरे भाई रविन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आग सुलगते देख इसकी सूचना करीब रात के दो बजे थाना को दी गयी। बगलगीर घर में घुसने से परहेज कर रहे हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया। घर के कोने में प्लास्टिक के बोरे में रखे सामान से चिंगारी निकल रही थी। शुक्रवार की रात राजकुमार साह के दुकान सह घर में लगी आग और उसमें जिंदा जलकर तीन लोगों की मौत से अभी भी लोग सहमे हुए हैं। आसपास सन्नाटा सा छाया हुआ है। लोगों के दिलो दिमाग से घटना की दर्द भरी कहानी अभी नहीं निकल पा रही है। राजकुमार...