फतेहपुर, अप्रैल 1 -- असोथर, संवाददाता। देर रात आने वाली तेज आंधी के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आलम यह था कि आपूर्ति बाधित होने के बाद घंटो बाद बहाल हो सकी। जिसके बाद बुधवार को दिन भर चलने वाली आंख मिचोली के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ी। मंगलवार की देर रात आंधी के कारण आने वाली फाल्ट के चलते उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। नतीजतन इससे पोषित होने वाले सभी छह फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे भोर पहर करीब चार बजे तक बहाल कराया जा सका। पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। लेकिन बुधवार की सुबह से लगातार बिजली की आंख मिचोली चलती रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर घंटे बिजली का आनाजाना चलता रहा जिससे पीने के पानी आदि की समस्याओं से लोगो को जूझना पड़ा। वहीं कस्बे में मोबाइल नेटवर्क प्रभावि...