प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार देररात कुंडा तहसील में स्थित अपने पैतृक गांव रामगढ़ पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों, गांव के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने गांव में भ्रमण किया। मंत्री नंदी बभनपुर बिहार में सतीश चंद्र केसरवानी, राजेश केसरवानी, बिहारी लाल केसरवानी की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन एवं भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने भंडारे का प्रसाद लिया। इस दौरान मंत्री ने बभनपुर बिहार से थोड़ी दूर पर ही अपने पैतृ‌क गांव रामगढ़ की चर्चा की। कहा कि उनके दादा, ताऊ और पिता रामगढ़ गांव के ही रहने वाले थे, जो बाद में नागपुर और प्रयागराज चले गए थे। देर रात अचानक मंत्री का काफिला रामगढ़ गांव में पहुंचते ही हलचल मच गई। बड़ी संख्या में...