नई दिल्ली, मई 6 -- हैदराबाद में एक महिला पुलिस अधिकारी का अंडर कवर ऑपरेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। मलकाजगिरि की पुलिस कमिश्नर सुमति ने महिलाओं को सड़कों पर होने वाली सुरक्षा चुनौतियों को समझने के लिए देर रात सड़क पर घूमकर हालात का जायजा लिया। चिंता वाली बात यह रही कि इस तीन घंटे के समय में पुलिस अधिकारी से करीब 40 से ज्यादा लोगों ने गलत तरीके से बात करने की कोशिश की। इसमें से ज्यादातर या तो शराब के नशे में थे या फिर गांजा के। आम लड़की के कपड़े पहने और बिना सुरक्षा के रात करीब 12:30 से 3:30 के बीच घूम रही महिला पुलिस अधिकारी को इन लोगों ने कोई आम महिला ही समझा। इन 40 पुरुषों में से ज्यादातर शराब के नशे में थे। पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, महिला आईपीएस अधिकारी के पास आकर बात करने की कोशिश करने वाले लोगों में ज्यादातर युवा छात...