श्रावस्ती, मई 14 -- श्रावस्ती,संवाददाता। ईरान अमेरिका इजराइल युद्ध के बाद से तेल संकट बरकरार है। जिले में मांग के अनुरूप तेल आपूर्ति का दावा तो जरूर किया जा रहा है। लेकिन अधिकांश पेट्रोल पंप सप्ताह में दो से तीन दिन बंद रहते हैं। यह भी पढ़ें- सोना-चांदी से लेकर दूध-CNG तक सब महंगा! चीनी निर्यात पर बैन, बिगड़ रहे देश के हालात?प्रधानमंत्री की अपील प्रधानमंत्री की अपील के बाद से प्रशासनिक अमले में तेल की कटौती की जा रही है। वहीं सोने चांदी के भाव भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां तक कि आम लोगों की पहुंच के बाहर होते जा रहे हैं। इसलिए खरीदारी घट गई है। जिले में तेल आपूर्ति के लिए 50 पेट्रोल पम्प हैं। दो महीने पहले इन पेट्रोल पम्पों को प्रतिदिन टैंकर से सप्लाई दी जा रही थी। लेकिन ईरान युद्ध के बाद से आपूर्ति में बाधा आ रही है। एक तो तेल कंपनियो...