सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- शनिवार को रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें भारी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन संख्या 04653 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल करीब नौ घंटे की देरी से संचालित हो रही थी जबकि ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:42 बजे था, जबकि इसके रात आठ बजे के आसपास पहुंचने की संभावना है। वहीं, ट्रेन संख्या 19272 हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे के स्थान पर करीब आठ घंटे 18 मिनट की देरी से दोपहर 3:28 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा ट्रेन संख्या 19271 भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस भी आठ घंटे 24 मिनट की देरी से पहुंची। इस ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय शुक्रवार रात 2:00 बजे था, लेकिन यह शनिवार सुबह 10:24 बजे स्टेशन पर पहुंच सकी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.