सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- ट्रेनों का देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। कई प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन संख्या 12903 गोल्डन टेंपल मेल करीब ढाई घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 5:32 बजे है, जबकि इसके रात 8:04 बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं ट्रेन संख्या 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का तय समय शाम 4:55 बजे था, लेकिन अब इसके रात 7:51 बजे पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14681 दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से संचालित हो रही है। इस ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6:25 बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.