रुडकी, जनवरी 27 -- सिविल अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। मरीजों के रजिस्ट्रेशन को बनाए गए एक काउंटर के कंप्यूटर में तकनीकी दिक्कत आने से यहां करीब एक घंटे तक काम प्रभावित रहा। इसके चलते केवल एक ही काउंटर पर मरीजों को पर्चे बने। इससे काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। बाद में काउंटर के शुरू होने पर मरीजों को राहत मिली। सिविल अस्पताल रुड़की मंगलवार को दो दिन बाद खुला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...