देरी से गैस वितरण, उपभोक्ता परेशान
सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में 25 से 45 दिनों तक की देरी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गैस एजेंसियों में समय पर डिलीवरी नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा है। पहले जहां पांच से सात दिनों में गैस की आपूर्ति हो जाती थी। वहीं अब कई लोगों को एक महीने से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे खासकर मध्यमवर्गीय और ग्रामीण परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस की देरी से आपूर्ति के कारण कई घरों में लोगों को लकड़ी, कोयला या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है, बल्कि धुआं और प्रदूषण की समस्या भी सामने आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.