उरई, अप्रैल 1 -- उरई। सेवानिवृत्त अमीन के देयकों की भुगतान में ढिलाई के साथ ही सचिवों के स्थानांतरण एवं मंडलीय कार्यालय के आदेशों की अवहेलना के मामले में शासन द्वारा एआर कोऑपरेटिव को निलंबित कर दिया गया है। उनको अलीगढ़ से संबद्ध किया गया है जबकि जिले का चार्ज झांसी के एआर कोऑपरेटिव को सौंपा गया है। जिले में तैनात एआर कोऑपरेटिव विजय प्रकाश वर्मा को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उन पर समिति के प्रस्ताव के बाद भी बावली में तैनात रहे सचिव आजाद सिंह को रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार न देने के साथ ही समिति को सीज करने तथा रिटायर्ड अमीन के देयकों के भुगतान में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। साथ ही बावली समिति को सीज करने से किसानों को हुई परेशानी के मामले मे भी शिकायत की गई थी। इस पर शासन के प्रमुख सचिव अजय शुक्ला ने उनको तत्काल प्रभाव से नि...