अल्मोड़ा, जून 14 -- स्याल्दे। मूल पालपुर देघाट व वर्तमान में रामनगर निवासी गजेंद्र बंगारी ने देहरादून में पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा की शपथ ली। बीडीसी भूपाल सिंह कत्यूरा ने बताया कि गजेंद्र बंगारी के पिता बालम बंगारी सेना से रिटायर्ड हैं। गजेंद्र ने तीसरी पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाया है। सफलता पर आनन्दी कत्यूरा, प्रधान रविन्द्र नेगी, प्रकाश लखेडा़, धर्मपाल मनराल, हृदयेश मेहरा, इंदर कत्यूरा, दिपांशु चतुर्वेदी आदि ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- रामनगर के गजेंद्र भी बने सैन्य अधिकारी यह भी पढ़ें- गोगरी के दो सपूत बने सेना के लेफ्टिनेंट, माता-पिता ने कंधों पर सजाए सितारे यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने विवेक, खुशी की लहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...