मुरादाबाद, जून 2 -- एक श्रमिक के मासूम की मौत पर भी लेखपाल, कानूनगो, रजिस्ट्रेट इतने संवेदनहीन बन जाएंगे अंदाजा नहीं था। सात वर्षीय श्रमिक के बेटे की मौत की सूचना पोर्टल पर नहीं। जिलाधिकारी तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने तीनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। डा. राजेंद्र पैंसिया ने दैवी आपदा में समय से सूचना नहीं देने पर सख्त एक्शन लिया है। आपदा की 24 घंटे में सूचना दे देनी चाहिए पर 15 दिन तक मृतक की सूचना पोर्टल पर अपडेट नहीं हुई।

मामले का विवरण बिहार के मजदूर के सात वर्षीय मासूम की मौत पर संवेदनहीनता दिखाने पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व आरके तीन को सस्पेंड कर दिया गया। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि 48 घंटे में मुआवजा दें पर यहां तो हद ही हो गई सूचना को अफसरों ने छिपाए रखा। सात साल के हसन की टैंक में गिर कर मौत की जानकारी तक नहीं दी।...