मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में चयनित किसानों का उद्यान के विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी पर चल रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण में मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, दोहरीघाट और फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के किसानों को बागवानी फसलों में नवीन ज्यादा आयपरक फसलों की आधुनिक खेती के बारे में बताया गया। तकनीकी प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को केंद्र एवं विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और मॉडल कृषि प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया। साथ ही कृषि से जुड़े अन्य कार्यक्रम जैसे मुर्गी पालन, पशुपालन आदि पर विस्तार से जानकारियां दी गई। वहीं चंदौली जिले के मखाना उत्पादक किसान अजय पाडीया द्वारा मखाना को सुपर फूड के र...