देखें, गर्मी के प्रकोप से बचने को अब यह जतन
मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- शहरों में मल्टीप्लैक्स, सिनेमा घरों के माध्यम से लोगों को गर्मी से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। सहायक आयुक्त राज्य कर नोडल अधिकारी मनोरंजनकर विभाग की ओर से मुरादाबाद के सभी सिनेमाघरों, मल्टीप्लैक्स, एकल छवि गृह, सभी केबल आपरेटरों को लिखा है कि वह हीटवेब से बचाव संबंधी क्लिप जरूर चलाएं जिससे आम जनमानस में जागरूकता हो। केबल संचालक पट्टी भी चला सकते हैं। इसके साथ ही ब्लाक,तहसील स्तर से भी आपदा प्रबंधन विभाग जागरूक करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.