लखनऊ, नवम्बर 21 -- पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए नेशनल टॉपर्स को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने आईटीआई के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आईटीआई में सीखा उनका हुनर आज भारत की ऊर्जा और ताकत है। यही युवा विकसित भारत का निर्माण करेंगे। पीएम मोदी ने होर्मुज संकट का जिक्र करते हुए एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि होर्मुज संकट आया तो लोग तरह-तरह की बातें करने लगे कि गैस नहीं मिलेगी, यह हो जाएगा, वह हो जाएगा। लेकिन हुआ कुछ नहीं।होर्मुज संकट का जिक्र कर मोदी ने सुनाया वाकया उन्होंने कहा कि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी नहीं रहती। उन्होंने तय किया कि हर दिन एक लाख लोगों को पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने बताया कि इस काम की रोज समीक्षा ...