मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में पंचायत चुनाव के लिए एक नई कवायद प्रशासनिक मशीनरी को करनी होगी। पंचायत चुनाव में लखनऊ मुख्यालय से फिर 4.36 लाख डुप्लीकेट वोटरों की सूची दे दी गई है। मुरादाबाद और संभल की ग्राम पंचायतों में सबसे ज्यादा डुप्लीकेट वोटर हैं। इनका सत्यापन नए सिरे से जिला प्रशासन करवाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का सत्यापन फिर करवाने का निर्देश दिया है। मुरादाबाद जिला प्रशासन ने इससे पहले 4.66 लाख डुप्लीकेट वोटर का सत्यापन ब्लाकवार करवाया है। मुरादाबाद जनपद में आठ ब्लाकों में वोटर लिस्ट से छंटनी के बाद 52 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव : डुप्लीकेट वोटरों पर तीसरी चोट, 9 लाख नामों की जांच फिर शुरू पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच सभी को वोटर लि...