सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- सीतामढ़ी। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पिछले पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। जल-जीवन-हरियाली योजना सहित विभिन्न योजनाओं और विभागों के माध्यम से जिले में कुल 31 लाख 19 हजार 380 पौधे लगाए गए। पौधरोपण सार्वजनिक और निजी जमीन के साथ-साथ सड़क किनारे, ग्रामीण सड़कों, खेतों, बागवानी क्षेत्रों, विद्यालय परिसरों और अन्य स्थानों पर किया गया। हालांकि पौधों के रखरखाव की व्यवस्था कमजोर रहने से बड़ी संख्या में पौधे सूख भी गए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले में पांच वर्षों में लगे 11.50 लाख पौधे, बचे सिर्फ 65 फीसदी सार्वजनिक स्थलों पर 50 से 60 फीसदी पौधे ही जीवित आंकड़ों के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पौधों में करीब 50 से 60 फीसदी पौधे ही जीवित रह पाते हैं। वहीं 30 से 40 फीसदी पौधे रखरखाव के ...