गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क इन दिनों बदहाली की ओर बढ़ रहा है। पार्क में बने शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दिन ढलते ही पार्क में अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वर्ण जयंती पार्क इंदिरापुरम का सबसे बड़ा पार्क है। स्थानीय निवासी सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि पार्क में बने शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इनकी नियमित साफ-सफाई भी नहीं होती। इस वजह से पार्क में दुर्गंध फैल रही है। उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार का कहना है कि शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.