नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा 2 के लोग गंदगी से परेशान हैं। सेक्टर के चारों ओर बनी ग्रीन बेल्ट पर कूड़ा पड़ा रहता है। ग्रीन बेल्ट पर बनाया गया पाथवे ख़राब हो गया है। सेक्टर में रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि सेक्टर गामा 2 के बाउंड्री वॉल से सटी हुई ग्रीन बेल्ट पर लंबा पाथवे बना हुआ है। देखरेख के अभाव में इसकी हालत खराब होती जा रही है। पाथवे पर जगह-जगह पर कूड़ा पड़ा हुआ है। दोनों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो गई हैं। ऐसे में निवासी उसे पर जाने से भी डरते हैं। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.