समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी पंचायत के छटियारी पोखर के समीप शनिवार की दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान से जेवर पर हाथ साफ कर दिया। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सचिन ज्वेलर्स पर दोपहर बाद बाइक से दो उचक्का पहुंच कर दुकानदार को जेवर दिखाने को कहा। दुकानदार के द्वारा जब उसे जेवर दिखाया गया तो उक्त दोनों बदमाश जेवर वाला थैला लेकर बाइक से भाग निकला। दुकानदार ने बताया कि करीब 1 लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर ले भाग गए। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...