नई दिल्ली, मई 22 -- Motorola भारत में तेजी से अपनी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी Motorola Edge 70 Pro+ को जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है, खुद कंपनी ने हाल ही में इसकी पुष्टि की है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन एज 70 सीरीज में चौथे मॉडल के तौर पर शामिल होगा; इस सीरीज में पहले से ही Edge 70, Edge 70 Pro और Edge 70 Fusion शामिल हैं। हाल ही में, मोटोरोला एज 70 Pro+ के लॉन्च के लिए देश में एक खास माइक्रोसाइट लाइव की गई थी। अब, इस माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है, जिसमें आने वाले इस फोन के बारे में और भी जानकारी सामने आई है, जैसे कि इसके तीन कलर ऑप्शन के नाम और इसके कैमरे का सेटअप। फोन के तीन कैमरों में से एक के बारे में बताया गया है कि यह 81mm की फोकल लेंथ देगा। अगर आप भी मोटोरोला लवर हैं और कंपनी ने नया फोन खरीदने का प्लान ...