नई दिल्ली, जुलाई 24 -- हुंडई की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कार i20 ने भारत में एक नया इतिहास रच दिया है। साल 2008 में लॉन्च होने से लेकर अब तक यह कार 15 लाख (1.5 मिलियन) से ज्यादा घरों तक पहुंच गई है। लगभग 18 सालों के इस लंबे सफर में हुंडई i20 के 3 जेनरेशन मॉडल आ चुके हैं। कंपनी ने समय के साथ इसमें स्पोर्टी N Line और बोल्ड Knight Edition जैसे मॉडल जोड़कर इसे काफी अपडेटेड रखा है। हुंडई के लिए यह कार हमेशा से एक मजबूत और टॉप सेलिंग मॉडल रही है। आइए जानते हैं इस कार की खासियत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखती है कार हुंडई i20 भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। शुरुआत से ही कंपनी ने इसके डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स को लगातार बेहतर बनाया है। जिन लोगों को ज्यादा पावर और रेसिंग फील पसंद है, उनके लिए कंपनी ने i20 ...