धनबाद, सितम्बर 21 -- कोल इंडिया अपने पारंपरिक कोयला खनन कार्यों से आगे बढ़कर ऊर्जा, खनिज, उन्नत सामग्री और अनुसंधान एवं विकास सहित विविध, प्रौद्योगिकी-आधारित पोर्टफोलियो का निर्माण कर रही है। कंपनी का व्यावसायिक विकास पोर्टफोलियो पांच परस्पर सुदृढ़ प्लेटफार्मों पर आधारित है। यह जानकारी कंपनी की ओर से जारी विविधीकरण रिपोर्ट में दी गई है। देखते देखते कंपनी ने अरबों रुपए का निवेश गैर कोयला उद्योग में किया। कंपनी का व्यावसायिक विकास पोर्टफोलियो जिन पांच परस्पर प्लेटफार्मों पर आधारित है उनमें कोयला गैसीकरण और कोयले से रसायन, तापीय ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा और भंडारण, क्रिटिकल मिनरल और उन्नत सामग्री तथा लौह अयस्क सहित विविध खनिज।

कोयला गैसीकरण और रासायनिक मूल्य कोयला टू गैस ,कोल टू केमिकल और भूमिगत कोयला गैसीकरण पर कंपनी का जोर है। कोयला गैसीकरण क...