हाथरस, मार्च 7 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। 29 दिन से यूजीसी और एससीएसटी एक्ट के विरोध में धरने पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया शनिवार रात पुलिस को चकमा देकर धरना स्थल से अचानक लापता हो गए थे। दोपहर को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया कि वह इस समय दिल्ली में हैं। आठ मार्च के विरोध प्रदर्शन में शामिल होगे। संतों के आदेश पर दिल्ली रवानगीसंत आंनदस्वरुप महाराज ने दिल्ली से जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर राजयोगी आनंद गिरी महाराज एवं दिगंबरि अखाड़े के महामंडलेश्वर राजेश्वर दास महाराज के माध्यम से पंकज धवरैया को संदेश भेजा। संदेश में उन्हें 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सवर्ण समाज के नेतृत्व में शामिल होने का निर्देश और आह्वान किया गया।सत्याग्रह तोड़कर दिल्ली के लिए प्रस्थान...