नई दिल्ली, मार्च 27 -- UP News: उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे। इस बीच जेवर एयरपोर्ट को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव का एक बयान समाने आया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देखता हूं परसों कि मेरा जहाज जेवर एयरपोर्ट पर उतरने देते हैं कि नहीं? अखिलेश ने कहा कि कई बार उनका प्लेन रोका गया है। अखिलेश यादव ने ये बातें एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कहीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के समय सरकार उन किसानों को समारोह में सबसे आगे की पंक्ति में बिठाएगी जिनकी जमीनें उसने ली है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हालांकि जेवर एयरपोर्ट बहुत पुराना प्रोजेक्ट है। मायावती जी यह एयरपोर्ट बनाना चाहती थीं लेकिन किसी वजह से यह प्रोजेक्ट रुक गया था। अखिलेश ने कहा कि अगर दोबारा किसी ...